हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य और दर्शन सिंह गुरु ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलाता है। सोलो डांस सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में अभय प्रथम, रैचू दूसरे और हरदेव तीसरे स्थान पर रहे। सोलो डांस जूनियर वर्ग में अफान ने पहला, नवीन ने दूसरा, सजवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सभी विजेताओंं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आए सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर हरीश चंद्र पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पडलिया, मेला प्रबंधक राजू शर्मा, संयोजक जीएस रावत कौस्तुभ चंदोला, पूनम चंद्र, लोक गायक गिरीश बुग्याल, कविता बिष्ट, गिरीश खाती, रूपेश पडलिया, पंकज मिश्रा, महेश सिंह एडी आदि उपस्थित रहे। संचालन शंकर कोहली ने किया।