फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक बेहड़ के खिलाफ बयानबाजी बंद करें संदीप

Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। हिमांशु गाबा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। विधायक तिलकराज बेहड़ के समर्थकों ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के खिलाफ मोर्चा खोला है। संदीप की ओर से भी पलटवार हो रहा है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि बेहड़ के खिलाफ चीमा बेवजह बयानबाजी बंद करें। ऐसा नहीं होने पर किच्छा के कांग्रेसी उनके खिलाफ हमेशा आक्रामक रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन दर्शन कोली ने कहा कि तिलकराज बेहड़ कुमाऊं ही नहीं बल्कि प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। बेहड़ की देन से ही संदीप जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने थे। अब वे ही बेहड़ पर आरोप लगाते हैं। उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। हाल ही में कुरैया की जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदाता उनसे त्रस्त मिला। बेहड़ पूरे जिले के लोगों को जोड़कर चलना चाहते हैं। वहां पर ओम प्रकाश दुआ, गुड्डू तिवारी, मेजर सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालरा, अभय कुमार सिंह आदि थे।


बेहड़ बयानबाजी बंद करें तो वे भी नहीं करेंगे
किच्छा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा ने दो टूक कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ पिछले लंबे अर्से से उनका नाम लेकर आरोप लगाते आए हैं। उन्होंने अपनी ओर से आज तक आरोप की पहल नहीं की। अगर आज विधायक उनके खिलाफ बयानबाजी बंद कर दें तो वे भी जवाब नहीं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें