फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शरद पूर्णिमा का व्रत कल, 26 को स्नान-दान

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आश्विन मास की शरद पूर्णिमा रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का व्रत रखने के साथ रात में कोजागर लक्ष्मी-इंद्र पूजन किया जाएगा। वहीं, उदया तिथि के अनुसार 26 अक्तूबर सोमवार को स्नान-दान की पूर्णिमा रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस रात चंद्रमा की किरणों में अमृत तुल्य गुण होने की मान्यता के चलते खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने की परंपरा है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसारए शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसी विश्वास के चलते दूध, चावल और मिश्री से बनी खीर को रातभर चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि इससे आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन रात्रि में लक्ष्मी पूजन और जागरण भी किया जाता है।
ज्योतिष डॉ. मंजु जोशी ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूर्णिमा 25 को सुबह 11:57 बजे शुरू होकर 26 अक्तूबर को सुबह 9:42 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय का समय शाम 5:44 बजे बताया गया है। हालांकि, चंद्रोदय का स्थानीय समय अलग-अलग स्थानों पर भिन्न हो सकता है। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि इस दिन कनक धारा स्रोत का पाठ शुभ होता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और लक्ष्मी-नारायण योग बनने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें