फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी आगामी वर्ष में अपने भवन में चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी वर्ष में शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी अपने नए भवन में संचालित होगा। सिंचाई विभाग की ओर से नए भवन की निविदा निकाली जा चुकी है। 6.5 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन बनाया जाना है।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले महावीर चक्र से सम्मानित कारगिल शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम से पहचाने जाना वाला जीआईसी बलियानाला सुदृढ़ीकरण के चलते तोड़ दिया गया है। वर्ष 2018 से पुराने परिसर में स्थित इंटरमीडिएट भवन में किसी तरह विद्यालय चल रहा है। विभाग के एई प्रमोद पाठक ने बताया कि बलियानाला सुरक्षा कार्य के स्वीकृत बजट में विद्यालय के लिए 6.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। भवन निर्माण की निविदा निकाली जा चुकी है। सितंबर तक भवन को तैयार कर हस्तांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य आरएस अधिकारी का कहना है कि विद्यालय भवन मिलने के बाद ही विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पुराने स्वरूप में लौट सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें