गौलापार (नैनीताल)। समाजसेवी भुवन पोखरिया व पूर्व बीडीसी सदस्य कमला पोखरिया के आवास पर ग्राम प्रधान गीता बुधानी की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में चोरगलिया में सायंकालीन विद्युत कटौती बंद करने, दूध उत्पादकों को उचित दाम दिलाने, बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा प्रतिबंध करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि एक जनवरी को बिजली कटौती के विरोध में शिष्टमंडल सचिव विद्युत से मिलने देहरादून जाएगा। यहां ऊर्वादत्त जोशी, कृष्ण सिंह खनवाल, लक्ष्मी कफलटिया, प्रकाश पाण्डे, नारायण दत्त रूवाली, धर्मानंद पोखरिया, मीणा परगाई आदि मौजूद थे।