अखिल भारतीय बीएल साह स्मृति सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबलों में शाहदरा, नैनीताल और उत्तराखंड पुलिस की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहले मैच में शीला माउंट नैनीताल ने दो विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली ने चार विकेट पर 98 रन ही बनाए। दूसरे मैच में लेंटर इलेवन नैनीताल ने दो विकेट पर 72 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने बिना विकेट खोए मैच जीत लिया।
तीसरे मैच में जमुनापार स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहदरा ने तीन वकेट पर 103 रन बनाए जवाब में नैनी माउंट एचीवर्स नैनीताल तीन विकेट पर मैच जीत लिया। अंतिम मैच में एएनसीसी शाहदरा ने चार विकेट पर 106 रन बनाए।
जवाब में डार्लिंग क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 99 रन पर आउट हो गए। डीएसए और जिमखाना क्लब के सहयोग से सह प्रायोजक संदीप करनवाल के संयोजकत्व में चल रही प्रतियोगिता के निर्णायक विनय चौधरी, दीपक भंडारी, योगेश कुमार और सैय्यद रिहान रहे।
स्कोरर और उद्घोषक उमेश कांडपाल सोनी थे। आयोजक सचिव एससी साह जगाती ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से चार मुकाबले खेले जाएंगे।