फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सियासी हलचल पर शाह की निगाह

Tue, 06 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा के समापन पर हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जनसभा के लिए भाजपा नेताओं का फोकस भीड़ पर ज्यादा और मुद्दों पर कम है। मुद्दों का मामला शाह पर ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जनसभा में शाह स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर बोल सकते हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक शाह उत्तराखंड की सियासी हलचल की पल पल की खबर रख रहे हैं।

भाजपा ने जनसभा के लिए भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। लोगों को जनसभा तक पहुंचाने के लिए 500 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है। इसके अलावा 12 हजार कुर्सियां मंगाई हैं। कार्यक्रम स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं, जिसमें एक मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 20 लोग मौजूद होंगे।
विज्ञापन


दूसरे मंच पर महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा। कार्यक्रम 11 बजे प्रारंभ होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब 50 मिनट तक रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा ने ताकत झोेंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी डेरा डाले हुए हैं।

मीडिया प्रवक्ता तरुण बंसल कहते हैं कि करीब तीस हजार लोगों के जनसभा में पहुंचने का अनुमान है, इसको लेकर तैयारी की गई है। केवल कुमाऊं से ही नहीं बल्कि गढ़वाल से भी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में पहुुंचेंगे।

15 विधानसभाओं से लोगों को लाने में जुटी भाजपा को चुनावी मंत्र की दरकार शाह से है। अल्मोड़ा के बाद शाह की कुमाऊं में यह दूसरी जनसभा है। कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा का यह समापन समारोह भी है।

नोटबंदी और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों के अलावा चुनावी अभियान की गति को बनाए रखने के लिए भी भाजपा को अब शाह से चुनावी मंत्र की दरकार है। पार्टी नेताओं के मुताबिक शाह स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर बोल सकते हैं।

अल्मोड़ा की जनसभा में शाह ने सीधे ही मुख्यमंत्री हरीश रावत को निशाने पर लिया था। हल्द्वानी में भाजपा के सामने वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश की चुनौती भी है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर को भी भाजपा इस जनसभा के जरिए प्रभाव में लेना चाह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें