फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sex Racket Busted: हल्द्वानी के इस कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला-पुरुष गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 11 Dec 2023 03:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने भट्ट कॉलोनी में छापा मारा। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। वहां मौजूद महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक महिला फरार है। टीम ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आर्थिक संकट से देह व्यापार को मजबूर महिलाएं (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देह व्यापार चलने की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने भट्ट कॉलोनी में छापा मारा। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। वहां मौजूद महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक महिला फरार है। टीम ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन


शनिवार की रात एएचटीयू की टीम को देह व्यापार की सूचना मिली। टीम मुखानी स्थित भट्ट कॉलोनी पहुंची और एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही मकान के गेट पर मौजूद महिला भागने लगी। पुलिस ने उसे रोका। घर की छानबीन करने पर वहां एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी लेने पर मकान में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया कि यूपी के बुलंदशहर निवासी महिला कई माह से हल्द्वानी में रह रही है। यहां वह देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पूछताछ में महिला ने आर्थिक तंगी और दबाव में आकर यह काम करने की बात कही। वहीं देह व्यापार के लिए लड़कियों की सप्लाई करने वाली महिला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एएचटीयू प्रभारी की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने दो महिला व एक पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें