फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली गार्डन के पास एक माह से बह रहा है सीवर

Fri, 01 Sep 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
सीवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


कोहली गार्डन ठंडी सड़क के पास एक माह से सीवर का पानी सड़क में बह रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी जलसंस्थान के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। उधर अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से साफ मना कर दिया है। 
कोहली गार्डन के पास जलसंस्थान की सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क में बह रहा है। इसी के बगल से जलसंस्थान की पेयजल लाइन गुजरती है। सीवर बहने से जहां एक ओर लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सीवर की बदबू से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कोहली कालोनी के लोगों का कहना है कि सीवर लाइन के लीक होने की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित रुप में दी जा चुकी है। इसके बाद भी सीवर लाइन सही नहीं हो पा रही है। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही जल्द सही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने बताया कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आयी है। शुक्रवार को मौके पर कर्मचारी को भेजकर जांच कराई जाएगी। सीवर लाइन टूटे होने पर इसे सही किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें