फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Weather: नए साल के पहले हफ्ते में सताएगी कड़ाके की ठंड, नैनीताल में कोहरा; आज ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 01 Jan 2025 11:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

Haldwani Weather: नए साल का पहला हफ्ता कोहरा और हल्की बारिश के बीच गुजरेगा। पूरे हफ्ते कड़ाके की सर्दी दुश्वारियां बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी और नैनीताल में नए साल का पहला हफ्ता कोहरा और हल्की बारिश के बीच गुजरेगा। पूरे हफ्ते कड़ाके की सर्दी दुश्वारियां बढ़ाएगी। शहर में मंगलवार को शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

विज्ञापन


शहर में मंगलवार दिनभर धूप नहीं निकली और कड़ाके की सर्दी के बीच बाजार में चहल-पहल कम रही। अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 5.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चली। आर्द्रता भी 76 प्रतिशत रही।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह आंशिक बादल छाए रहेंगे और कोहरा घ ना होता जाएगा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इन दिनों मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक है। चार और पांच जनवरी को मौसम फिर करवट लेगा और फुहारें पड़ने से पारा गिरेगा। उधर, नैनीताल में मंगलवार को धूप खिली रही। हालांकि शाम को दिन छिपने के बाद लोग अलाव सेंकते नजर आए। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें