फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जांच में सही निकले मेयर के सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में मेयर पद के प्रत्याशियों की नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी 12 दावेदारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। दो जनवरी को नाम वापसी और प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा।
विज्ञापन


काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट से मेयर के 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें कांग्रेस से ललित जोशी, भाजपा से गजराज सिंह बिष्ट, सपा से शोएब अहमद, उक्रांद से मोहन कांडपाल, बसपा से शिव गणेश के अलावा दीप चंद्र पांडे, मनोज कुमार, नवीन चंद्र, भुवन चंद्र पांडेय, मनोज कुमार, रणप्रीत सिंह और रूपेंद्र नागर ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था। सिटी मजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी एपी बाजपेयी ने बताया कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी का दिन नामांकन पत्रों की जांच के लिए था। बताया कि आरओ और एआरओ स्तर पर की गई स्क्रूटनी में मेयर के सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही मिले हैं। बताया कि दो जनवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी और इसके बाद दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें