फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शह मात के खेल में कई खिलाड़ियों ने हासिल किए चार अंक

Sat, 25 Apr 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन और देवभूमि चेस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित स्व. धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई अहम मुकाबले खेले गए। चौथे राउंड के बाद राजस्थान के प्रणय चोर्डिया चार अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लालपुर में चल रही पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से 262 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि चौथे राउंड के बाद कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चोर्डिया ने पश्चिम बंगाल के नितिन बाबू को हराकर चार अंक हासिल किए। इसी तरह, बंगाल के अमरीश शर्मा ने दिल्ली के हरीश शर्मा को, बिहार के मृत्युंजय ने महाराष्ट्र के गर्व देवनानी को और दिल्ली के सांतु मंडल ने एएफएम विभान चावला को हराया।
पंजाब के रामप्रकाश ने उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह को, दिल्ली के वत्सल सिंघला ने विकेश नंदन कुमार को और बंगाल के रुपम मुखर्जी ने एएफएम गोसेन प्रखर सिंह को हराकर चार अंकों की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

ग्रैंड मास्टर सप्तर्षि राय चौधरी (रेलवे) और इंटरनेशनल मास्टर नीलेश शाह (रेलवे) ने भी साढ़े तीन अंकों के साथ अपनी बढ़त कायम रखी। वहीं सीएम केके चटर्जी (पश्चिम बंगाल), सीएम हरिओम शर्मा (उत्तर प्रदेश), आकाश श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), एसीएम कृष्ण कुमार शॉ (झारखंड) और डिपोनिल बर्मन (पश्चिम बंगाल) ने भी साढ़े तीन अंक प्राप्त किए।
कई खिलाड़ियों ने खेले ड्रा

पश्चिम बंगाल के अनुष्तुक विश्वास ने बिहार के दिव्यांशु कुमार सिंह के साथ ड्रा खेला। उत्तर प्रदेश के श्रेयांश सिंह ने दिल्ली के ध्रुव गुप्ता और पंजाब के नरेन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के श्रीजॉन शाह के साथ ड्रा खेलकर साढ़े तीन-साढ़े तीन अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता में चीफ ऑर्बिटर आईए मृत्युंजय सिंह और डिप्टी ऑर्बिटर आईए रुपेश कुमार सहित कई अधिकारी व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें