फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व सैनिक का संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला शव

Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पूर्व सैनिक का शव शक्तिफार्म के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व सैनिक शुक्रवार तड़के चार बजे अपने घर सिसौना सितारगंज से सिडकुल पंतनगर रुद्रपुर स्थित अपनी कैंटीन के लिए निकले थे।
विज्ञापन

ग्राम सिसौना सितारगंज निवासी पूर्व सैनिक महेश कुमार (46) पुत्र गोपाल राम की सिडकुल रुद्रपुर में कैंटीन है। सुबह चार बजे वह घर से सिडकुल पंतनगर के लिए निकले थे। सुबह पुलभट्टा पुलिस को पेड़ पर एक शव लटका होने की सूचना मिली।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ग्राम बनकुईया में महेश जिस कार से घर से निकले थे वह सड़क किनारे खड़ी थी। सड़क से 100 मीटर भीतर जंगल में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर महेश कुमार का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला।
विज्ञापन

कार से मिले कागजात से ही महेश की शिनाख्त हुई जिसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। सूचना पर सिसौना से परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृतक महेश कुमार के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं। मृतक की आर्थिक स्थिति भी काफी सुदृढ़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक महेश के निधन की सूचना पर सीएचसी में बड़ी संख्या में उनके मित्र व रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें