फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार में बेच दी एक लाख की हीरे की अंगूठी 

Fri, 01 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल रोड स्थित पालीशीट में घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती की नीयत डोल गई। युवती ट्यूशन की आढ़ में घर से सामान और ज्वैलरी पर हाथ साफ करते रही। बृहस्पतिवार को युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। काठगोदाम थाने में पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कुबूलते हुए बताया कि एक लाख की हीरे की अंगूठी को उसने सात हजार में बेच दिया है। पुलिस ने अंगूठी खरीदने वाले सुनार को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पालीशीट निवासी हेम उप्रेती के घर में उनके बच्चों को वहीं की एक युवती ट्यूशन पढ़ाती थी। युवती ने हेम की पत्नी का विश्वास जीतकर पारिवारिक सदस्य की तरह घर में जगह बना ली। हेम के मुताबिक उनके घर से धीरे-धीरे सामान गायब होने लगा। शुरुआत घर के सामान से हुई। हेम के मुताबिक फिर उनकी पत्नी के कान के सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। शुरूआती पूछताछ में युवती घर के नौकरों पर आरोप लगाने लगी। शक होने पर परिवार ने युवती की निगरानी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को युवती को आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी करते रंगे हाथों दबोच लिया गया।

पुलिस के हवाले करने पर युवती ने अपना जुर्म कबूल लिया। युवती ने बताया कि हीरे की अंगूठी को उसने सात हजार में एक सुनार को बेच दिया है। जबकि, बाकी ज्वैलरी भी बेच दी है। पुलिस ने सात हजार में हीरे की अंगूठी खरीदने वाले सुनार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष केआर पांडे के मुताबिक युवती से पूछताछ कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की उम्र 21 साल है और वह कॉलेज की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें