रामनगर। मोहल्ला इंद्राकालोनी में रहने वाली एक महिला से अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया बुधवार की रात रोडवेज बस अड्डे के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति के साथ बेवजह मारपीट करने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर उसने गालीगलौज देने के साथ ही महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।
विरोध करने पर उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। अज्ञात युवक ने महिला व उसके पति को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323, 354क, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।