हल्द्वानी। कमलुवागांजा 220 केवी बिजलीघर से सोमवार की सुबह करीब दो लाख से अधिक लोगों की बत्ती गुल हो गई। इसके चलते स्कूल जाने की तैयारी कर रहे बच्चों के साथ ही नौकरी पेशा वाले लोगों को परेशानी में डाल दिया।
इस दौरान टीपीनगर, कमलुवागांजा, कठघरिया, कालाढूंगी रोड चौराहा, 13 बीघा इंदिरानगर, फूलचौड़, फुटकुआं सब स्टेशन प्रभावित हुए। हालांकि आधे घंटे बाद बिजली बहाल हो गई। पिटकुल के अधिशासी अभियंता पंकज आर्या ने बताया कि सुबह बिजलीघर में जंफर में काम के लिए चेंजओवर किया गया था। इसके चलते सुबह 6:36 बजे से 7:10 बजे तक बिजली बाधित हुई। इसके बाद बाजपुर से आ रही लाइन से आपूर्ति जोड़ी।