हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव और प्रदर्शनी में जिले के आठों ब्लॉक से 300 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में प्रोजेक्ट, विज्ञान क्विज और विज्ञान ड्रामा में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले सभी बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में 44 निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य अतिथि मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बच्चों के जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं भेजी। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके पंत ने प्रतियोगिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विज्ञान ड्रामा के निर्णायक राजीव शर्मा, हेमा हरबोला, लक्ष्मी पांडे रहीं। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. दिनेश जोशी, प्रदीप जोशी, शंकर सिंह बोरा, डॉ. विवेक पांडेय, पुरुषोत्तम बिष्ट, डॉ. कन्नू जोशी, गोपाल सिंह बोरा, एलडी पाठक, भगवान बोरा आदि ने सहयोग किया। संचालन मीनाक्षी कीर्ति और प्रदीप जोशी ने किया।
इन वर्गों में यह विद्यार्थी रहे अव्वल
विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी डालकन्या के लक्ष्य पनेरू पहले और शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प वर्ग में जीजीआईसी बनभूलपुरा की उजिला अंसारी पहले, शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के मोहम्मद साकिब सैफी दूसरे, हरित ऊर्जा में आदर्श माध्यमिक विद्यालय पत्तापानी के हितेष कुमार सैनी पहले, शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के सौरभ सिंह दूसरे, उभरती प्रौद्योगिकीय विषय पर शहीद सैनिक विद्यालय के सौरभ सिंह मेहता पहले, आदर्श इंटर कॉलेज टांडी पोखराड़ के राकेश बिष्ट दूसरे, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के हितेष बिष्ट पहले, सैनिक विद्यालय के हर्षित जोशी दूसरे, स्वास्थ्य और स्वच्छता टॉपिक पर बनभूलपुरा की रीफा पहले, एचएन इंटर कॉलेज के आकाश दूसरे, जल संरक्षण और प्रबंधन वर्ग में नवोदय विद्यालय की पलक चंद ने पहला, राइंका गर्जोली की कशिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूलों ने भी मारी बाजी
विज्ञान ड्रामा में सैनिक विद्यालय नैनीताल ने प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज़ में राजकीय इंटर कॉलेज धनाचूली ने पहला और खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी ने दूसरा स्थान पाया।