फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लखनऊ के पर्यटकों की कार पेड़ से टकराई, सात लोग घायल

Thu, 30 Oct 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लखनऊ से कैंची धाम जा रही स्काॅर्पियो काठगोदाम के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ के इंद्रानगर निवासी परिवार के सात सदस्य मंगलवार को बाबा नीब करौरी के लिए दर्शन के लिए स्कॉर्पियो (यूपी32डीएक्स3031) से कैंची धाम के लिए निकले। देर रात करीब साढ़े तीन बजे वह बरेली रोड से गौला बाईपास से होते हुए नरीमन चौराहे की ओर जा ही रहे थे। काठगोदाम थाने के पास स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के करीब चालक दिव्यांशु सिंह (26) को झपकी आ गई और कार पेड़ से जा टकराई।
वाहन की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी का इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टक्कर से पेड़ की जड़ें तक उखड़ गईं। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे में कार सवार चालक समेत सौरभ सिंह (25 वर्ष), प्रभात जायसवाल (22 वर्ष), आस्था सिंह (22 वर्ष), राघव पांडे (26 वर्ष), आयुषी (22 वर्ष) और मारुति (25 वर्ष) चोटिल हो गए। पुलिस ने सातों घायलों को एसटीएच पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें