फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 20 और स्क्रब टायफस के सात मरीज मिले

Thu, 14 Sep 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही डेंगू और स्क्रब टायफस ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को डेंगू के सात और स्क्रब टायफस के दो मामले सामने आने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। बुधवार को डेंगू के 20 और स्क्रब टायफस के सात और मरीज मिले हैं। हालांकि एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू और स्क्रब टायफस की पुष्टि हो पाएगी। 
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम बड़े-बड़े दावे कर रहा था। डेंगू के मामले सामने आने के बाद निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जागरूक करने और क्षेत्रों में जाने की बात कह रहे थे।

विभाग के दावे अब सबके सामने हैं। डेंगू और स्क्रब टायफस के मरीज निजी अस्पतालों में भी पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू के 20 और स्क्रब टायफस के सात संदिग्ध मामले प्रकाश में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें