हल्द्वानी। होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुक्रवार को भी चला। अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न इलाकों से खाद्य पदार्थों के सात नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि रामनगर से वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खां ने गुझिया का एक, मावा के दो, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह ने मंगल पड़ाव क्षेत्र से कैंडी का एक, आलू चिप्स का एक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी और लालकुआं कैलाश चंद्र टम्टा ने ऊंचापुल से खोवा का एक, दोनहरिया से मिठाई का एक नमूना लिया। सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर