फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन में मिले सात कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
हल्द्वानी में शाम को 4 बजे लॉक डाउन होने के बाद बरेली रोड पर छाया सन्नाटा। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में कोरोना के सात पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली और रामपुर से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, जबकि आठ मई को गुरुग्राम से आए पांच अन्य की भी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ ब्लॉक के मनरसा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक 15 मई को अपने दोस्त के साथ कार से दिल्ली से हल्द्वानी आया था। दोस्त को बुखार होने के कारण एसटीएच भेज दिया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। पाजिटिव के संपर्क में आने के कारण उक्त 20 वर्षीय युवक का 17 मई को गरमपानी में सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इसका एक साथी बागेश्वर चला गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बागेश्वर में सूचना दी है। 15 मई को 14 वर्षीय लड़का रामपुर से खताड़ी रामनगर पहुंचा था। 16 को उसको रामनगर में ही क्वारंटीन कर दिया था। 17 को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि आठ मई को गुरुग्राम से आई बस में 11 वर्षीय एक बच्ची को बुखार था। उसको क्वारंटीन किया गया था। 14 मई को उसका सैंपल जांच को भेजा था और 15 मई को पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बस में आए पांच अन्य को भी टीआरसी सूखाताल में क्वारंटीन किया था। 18 को सभी के सैंपल जांच को भेजे थे और पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पांच लोगों में चार तिवारी गांव और एक हरुली सिमलखा बेतालघाट के निवासी हैं।
इसमें 11 वर्षीय बालक, 19 वर्षीय युवक और 21, 31 एवं 50 वर्षीय महिला हैं। बताया कि सभी को इलाज के लिए एसटीएच भेजा है। जिले में 23 पाजिटिव केस हो चुके हैं। एसटीएच में कुल 30 पाजिटिव भर्ती हैं, जबकि आइसोलेशन में 33 को रखा गया है।
डॉ. पंत ने बताया कि जिले के सात क्वारंटीन सेंटरों में 176 को रखा है। जबकि छह शेल्टर होम में 16 को रखा है। एक मार्च से अभी तक 1767 सैंपल भेजे गए और 33 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 1656 की रिपोर्ट निगेटिव आई। चार सैंपल रिजेक्ट हुए 74 की रिपोर्ट का इंतजार है और 60 सैंपल जांच को भेजे गए। 214 के रिपीट सैंपल भेजे गए 16 की रिपोर्ट पाजिटिव आई और 198 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विभागाध्यक्षों को सरकारी काम निपटने को जारी किया पत्र
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज और सुशीला तिवारी अस्पताल में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर सरकारी काम निपटाने का कहा गया है। बता दें कि टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग, स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट, एसएनसीयू, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में काम चल रहा है। प्रसव के साथ ही उक्त विभाग में मरीज भी देखे जा रहे हैं। एसटीएच के कोविड 19 अस्पताल होने के बाद भी दूसरी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को लिया जा रहा है। एसटीएच में दूसरी इमरजेंसी के 150 से 200 मरीज भर्ती हैं। बेस अस्पताल में एसटीएच के डाक्टर सिर्फ ओपीडी में परामर्श दे रहे हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। बताया कि अन्य विभाग के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर अपने हिसाब से फैकल्टी की ड्यूटी लगाने को कहा गया है। साथ ही विभागाध्यक्षों को सरकारी काम निपटाने को भी आदेश दिए हैं।
कुमाऊं में 295 की रिपोर्ट का इंतजार
हल्द्वानी। प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोविड 19 का खतरा बढ़ता जा रहा है। सैंपल जांच की रफ्तार भी बहुत धीमी है। कुमाऊं में अभी 295 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इन सभी के रिपोर्ट का इंतजार है। अल्मोड़ा से 46, बागेश्वर में 9, चंपावत में 21, नैनीताल में 87, ऊधमसिंह नगर में 177 और पिथौरागढ़ में 55 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि कितने पाजिटिव और कितने निगेटिव निकलते हैं।
बागेश्वर को दी सूचना चार की हो रही तलाश
हल्द्वानी। एक ही गाड़ी में आए चार अन्य लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से बागेश्वर जिला प्रशासन को दी गई है। 16 मई को एक वाहन से छह लोग आए थे। 20 वर्षीय महिला में कोरोना पाजिटिव आई थी। पत्नी के साथ तीमारदारी में लगे पति को भी एसटीएच में भर्ती कर दिया गया था। चार लोग बागेश्वर चले गए थे। महिला के पाजिटिव आने के बाद चारों की सूचना बागेश्वर जिले में दी गई है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि एलआईयू चारों की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें