फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 2200 किमी दूर बंगलुरु से लालकुआं पहुंचेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर रेलवे के शेड्यूल के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर बंगलूरू से उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर ट्रेन पहुंचेगी। इस ट्रेन से करीब 1500 यात्री लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। ट्रेन करीब 2200 किमी की दूरी तय करके लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेन बंगलूरू के एसबीसी रेलवे स्टेशन से संचालित की गई है। शेड्यूल में बदलाव नहीं होने पर ट्रेन बुधवार रात भोपाल को पार करते हुए देर रात झांसी पहुंचेगी। यहां से बृहस्पतिवार को पलवल, दिल्ली, रामपुर रेलवे स्टेशन से पास होते हुए करीब दो बजे लालकुआं पहुंचेगी। इससे पहले कब 2200 किमी दूरी तय करके कोई ट्रेन कुमाऊं में पहुंची थी, किसी अधिकारी को ज्ञात नहीं है।
वहीं सचिव परिवहन शैलेष बगोली ने ट्रेन के आने की पुष्टि की है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक (रेलवे) मोहन राम ने बताया कि बंगलूरू से ट्रेन चल चुकी है, जो कि अभी 35 मिनट देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें