फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला पंचायत सदस्य के सात उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नाम वापसी के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के सात उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। फिलहाल 133 प्रत्याशी अभी मैदान में हैं। हालांकि कुल प्रत्याशियों की संख्या पर शुक्रवार को दूसरे दिन की नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक सात प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचे। यहां नाम वापसी का फॉर्म जमा कराने और प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करते समय दी गई रसीद भी वापस ली गई। बृहस्पतिवार को ओखलकांडा में ककोड़ सीट से किरन, धारी की ढोलीगांव सीट से विजय लोहनी, ओखलकांडा की सरना सीट से नेहा आर्या, रामनगर के मालधन चौड़ चंद्रनगर से पूनम टम्टा, कोटाबाग के गैबुआ से अनिल पुरी गोस्वामी, हल्द्वानी की देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से दीपा अभिलाष पसपोला और अमृतपुर से रूपा भट्ट ने नामांकन वापस ले लिया। रिटर्निंग अफसर डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि पहले दिन सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन नाम वापसी की जा सकती है।



एडीएम ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत कार्यालय में नाम वापसी प्रक्रिया का निरीक्षण करने एडीएम विवेक राय पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर को आंकड़ों का मिलान करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत के रिटर्निंग अफसर डॉ. धीरेश जोशी से कहा कि सभी सीटों पर सावधानी से आंकड़ों का मिलान करने के बाद उसे जारी करें जिससे गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें