भीमताल (नैनीताल)। तीन महीने बाद भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर शुक्रवार से रोडवेज और केमू बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्हें टैक्सियों में अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा।
लोनिवि ईई एबी कांडपाल ने बताया कि भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर केमू और रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति डीएम की ओर से दी गई है। कहा कि बसों के संचालन से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल मार्ग पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है। इनमें ट्रक, ओवरलोड डंपर शामिल हैं। बता दें कि रानीबाग में पुल निर्माण के चलते बसों का संचालन बंद था। इसके चलते भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, धारी, धानाचूली, लोहाघाट, चंपावत, रानीखेत, पिथौरागढ़, ओखलकांडा, पहाड़पानी आदि पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को टैक्सियों में अतिरिक्त किराया देकर जाना पड़ता था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीएम ने बसों के संचालन की अनुमति दे दी, जिस शुक्रवार से बसें दौड़ने लगेंगी।