फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बरेली की ओर से आ रहा टैंकर संतुलन बिगड़ने पर कई वाहनों से टकरा गया। हादसे में एक ऑटो टैंकर और दूसरे वाहन के बीच में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी समय वहां से निकल रहे एक ट्रॉला के चालक को भीड़ ने हादसे के लिए जिम्मेदार समझकर धुन दिया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आंबेडकर चौक पर हुए हादसे से अफरातफरी मच गई और एक घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

बुधवार को बरेली की ओर से आ रहे टैंकर (यूपी 22पी 6380) से चालक ने नियंत्रण खो दिया। आंबेडकर चौक पर बेकाबू हुआ टैंकर सामने से जा रही डस्टर कार (यूके 06एई 6888) को टक्कर मार दी और एक आटो (यूके 06टीए 5409) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी मैक्स जीप (यूके 01टीए 0289) से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि डस्टर कार का एक पहिया निकल गया और उसका पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टैंकर और मैक्स के बीच खड़ा ऑटो दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इस बीच डस्टर कार के आगे जा रहे एक बड़े ट्रॉले के चालक को लोगों ने दोषी जान धुन दिया, जबकि बाद में पता चला कि दुर्घटना टैंकर से हुई है। भीषण हादसे में किसी के हताहत नहीं होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार रफीक अहमद मलिक ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। इस मौके पर पहुंचे एसआई हेमचंद हरड़िया, राजेश गिरी, हरजिंदर सिंह भुल्लर ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। दुर्घटना के बाद किसी भी वाहन का चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आंबेडकर चौक अवैध अतिक्रमण से सिमटा
किच्छा। नगर का आंबेडकर चौराहा दुर्घटनाओं का जोन बन गया है। डग्गामार वाहनों और दुकानदारों के अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है। बुधवार को हुए हादसे में शुक्र यह रहा कि मौके पर सवारियां नहीं खड़ी थीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आंबेडकर चौक बरेली और बहेड़ी जाने वाले डग्गामार वाहनों को अड्डा बन गया है। यहां रुद्रपुर की ओर जाने वाले ऑटो चालक भी पहुंच जाते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को जब हादसा हुआ तो ऑटो में सवारियां नहीं थी। लोगों ने नगरपालिका और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आंबेडकर चौराहे से अतिक्रमण हटवाकर डग्गामार वाहनों को यहां पर खड़ा ना होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें