फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिपाही धारा पहाड़ी पर आज से होंगे सुरक्षात्मक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कृष्णापुर की सुरक्षा के लिए सिपाहीधारा की संवेदनशील पहाड़ी पर सिंचाई विभाग कई चरणों में सुरक्षात्मक काम करेगा। मंगलवार से पहले चरण में लोहे की जाल (कैंप लिंग मेस) लगाई जाएगी। इसके बाद ऊपर से कटिंग कर हल्की दरारें भरी जाएंगी। आगे पहाड़ी में दरारों के अनुसार उसकी कटिंग या भराव का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


कृष्णापुर में सिपाही धारा पहाड़ी पर दरारें आ गई हैं। इससे पहाड़ी के गिरने का खतरा बना है। इसके ठीक नीचे बसे कृष्णापुर के सैकड़ों लोग खतरे की जद में आ गए हैं। सिंचाई विभाग ने पहाड़ी पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए तीन-चार प्रस्ताव तैयार किए हैं। पहले चरण में लोहे की जाल लगाई जाएगी, ताकि सुरक्षात्मक कार्य के दौरान बोल्डर न गिरें। इसके बाद यहां से पतली दरारों का भरा जाएगा। तीसरे चरण में ऊपर की चट्टान तोड़ी जाएगी। यहां स्ट्रट स्पोर्ट भी लगाई जाएगी।

पहाड़ पर सुरक्षात्मक काम बलिया नाला के कार्यों में शामिल किया गया है। यह कार्य कई चरणों में किया जाएगा। पहाड़ी पर आज से लोहे की जाल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले चरण में कई अन्य काम होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित मालवाल, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें