फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बलियानाला क्षेत्र में सुरक्षा कार्य में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के बलियानाला क्षेत्र में इन दिनों सुरक्षा कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। बरसात के दौरान यहां श्रमिकों की संख्या काफी कम थी, जिसे अब तीन गुना तक कर दिया गया है। यहां मुख्य रूप से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले, लोहे की पाइलिंग, सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें बलियानाले के सुरक्षा कार्य के लिए 298.93 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसके सापेक्ष पचास फीसदी धनराशि अवमुक्त भी की जा चुकी है। सहायक अभियंता पी पाठक ने बताया कि जनवरी 2024 से कार्य की शुरूआत हुई। बरसात के दौरान श्रमिकों की संख्या में कटौती कर लगभग 50 की गई थी लेकिन बरसात खत्म होेने के बाद उच्चाधिकारियों के ठेकेदार को दिये दिशा निर्देश के तहत श्रमिकों की संख्या 150 से अधिक की गई है। इसी के सापेक्ष मशीनरी भी बढ़ाई गई है। लगभग पचास फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें