लालकुआं (नैनीताल)। पातालेश्वर महादेव मंदिर हिरन बाबा आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर रविवार को मुनी सुकदेव तथा राजा परीक्षित के जन्म की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बाबा हरिदास मंदिर के प्रधान पुजारी राकेश पाठक, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट, दिनेश जोशी, कैप्टन गिरीश जोशी, भुवन पांडे, खीमानंद पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।