हल्द्वानी। प्रदेश में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। हल्द्वानी में करीब सात प्रतिस्पर्धा होनी हैं। इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने गौलापार स्टेडियम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रवेश, निकासी, वीआईपी, एंट्री, स्टेडियम, खिलाड़ियों की एंट्री, होटल समेत कई पहलू पर खेल विभाग से जानकारी ली। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया गया है। खिलाड़ियों के आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन प्लान बनाया जाएगा। सभी खेल संघों के साथ मिलकर खिलाड़ियों की संख्या और अन्य टीम सदस्यों के हिसाब से सिक्योरिटी प्लान बनाया जाएगा। इसमें यातायात, इंटेलिजेंस, पुलिस, पीएसी समेत अन्य पुलिस बल शामिल होंगे। वहीं गौला नदी के कटाव से स्टेडियम के क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह बंद किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर
समापन समारोह पर विशेष नजर
38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन गौलापार स्टेडियम में होना है। एसपी सिटी ने बताया कि समापन समारोह में वीआईपी लिस्ट के हिसाब से सिक्योरिटी तय की जाएगी।