फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की मिठाई की दुकानों में छापेमारी

विज्ञापन
हल्‍द्वानी में सिंधी चौराहे पर मिठाई की दुकान पर छापा मारते एसडीएम विवेक राय। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम विवेक राय की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की टीम ने मिठाई की दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान मिठाई व पनीर आदि के सैंपल लिए गए। दुकानों से पॉलिथीन मिलने, सार्वजनिक स्थान पर गंदगी और अतिक्रमण पर चार दुकानदारों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उनका कोर्ट चालान भी हुआ।
विज्ञापन

गुलाब स्वीट्स से घेवर का सेंपल भरा गया। दुकान से पॉलिथीन बरामद होने पर दुकानदार के खिलाफ दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जायसवाल स्वीट्स की ओर से सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि ज्ञान चंद्र जायसवाल और भानु जायसवाल की दुकानों से भी पॉलिथीन बरामद होने पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। लक्ष्मी सिनेमा कांप्लेक्स में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर ईंटें उतारी गई थी।
एसडीएम के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने आवागमन पर बाधा डालने के आरोप में लक्ष्मी सिनेमा के स्वामी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। खराब पनीर मिलने की शिकायत पर टीम देर शाम मंगलपड़ाव स्थित पुलिस चौकी वाली गली में पहुंची। यहां से टीम ने गोपाल डेली नीड से पनीर का सैंपल जांच के लिए लिया। बाद में टीम ने इसी गली में आंचल डेयरी से घी का सैंपल भी भरा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, नंद किशोर के अलावा नगर निगम के अधिकारी और पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन

घटिया खाद्य सामग्री बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा पहुंचाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा। नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- विवेक राय एसडीएम हल्द्वानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें