फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा को लेकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उत्तरी छोर में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने से भड़के लोगोें ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए बजट मंजूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को पंपापुरी लोक कल्याण समिति के बैनर तले दर्जनों लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम एसएस जंगपांगी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पंपापुरी और भरतपुरी मोहल्लों में बरसात के समय कोसी की बाढ़ से भारी नुकसान होता है। मोहल्लों में करीब तीन हजार पक्के मकान, डिग्री कालेज, पेयजल फिल्टर प्लांट सहित अरबों की सरकारी और निजी परिसंपत्तियां हैं, जिनके लिए तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी ने तटबंध और बाईपास बनाने की घोषणा की थी, जिसमें पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का करीब 40 करोड़ का प्रस्ताव शासन में 10 वर्षों से लंबित है।

तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने भी जनता की मांग पर पीरूमदारा में कोसी पर तटबंध की घोषणा की थी। करीब 4 करोड़ 12 लाख के प्रस्ताव की सिंचाई विभाग की तकनीकी समिति से संस्तुति हो चुकी है। यह प्रस्ताव शासन में लंबित है। प्रदर्शन करने वालों में समिति अध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी, यशपाल रावत, कमला देवी, राकेश नैनवाल, मोहन सिंह, मोहित नेगी, रविंदर रावत, ललित पांडे, संजय मेहता, मदन बुधोड़ी, नवीन चंद्र, लक्ष्मण बिष्ट, खीम सिंह पंवार, देशबंधु उनियाल, लीला भंडारी, बहादुर सिंह, रेखा देवी, देवकी पंवार, सावित्री बिष्ट, बबीता भंडारी, राजमति देवी, गीता नेगी, नंदी चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें