सरोवर नगरी में मिलने वाले छातों की बात कुछ निराली है। यहां के छाते केवल बरसात से ही नहीं बचाते हैं बल्कि उनके खुलते ही फिजा में भीनी, भीनी सी खुशबू फैल जाती है। महक ऐसी कि बगल से गुजर रहे दूसरे लोग भी कुछ देर के लिए खुशबू में गुम से हो जाएं। जी हां, बाजार में खुशबू दार छातों का खूब क्रेज है, स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि सैलानी भी इनको खरीद कर ले जा रहे हैं। कलर फुल छातों की भी डिमांड है।
पश्चिम विक्षोभ के चलते बरसात का क्रम जारी है। ऐसे में मानसून की तरह इन दिनों छातों की बिक्री भी बढ़ गई है। छाते भी कई खूबियों से युक्त हैं। नैना देवी मंदिर के समीप स्थित गिप्ट वर्ल्ड प्रतिष्ठान के स्वामी सिदार्थ क्षेत्री बताते हैं मौसम के बदलाव के चलते उनकी दुकान से छाताओं की सेल और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में दो फोल्ड, तीन फोल्ड, पांच फोल्ड की विभिन्न प्रकार की छाताएं उपलब्ध हैं। जैंबो ट्रांसपेंट, मल्टी गोलफ्स, पर्श पैक, बोतल पैक तथा इसके अलावा बारिश के दौरान कलर चैंज, खुशूबूदार छाता, पीबीसी, व डाग प्रिंट छाताएं विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं।
वह बताते हैं कि लोग रंग बदलने और खुशबू बिखरने वाले छाताओं को अधिक पसंद कर रहे हैं। लेडीज व जेंटस 150 से लेकर 480 रुपए तक तथा बच्चों की 100 से 200 रुपए तक छाता उपलब्ध हैं। देहरादून से सैर करने पहुंची सुनाली डिमरी व वर्षा चौहान बतातीं है कि वह नैनीताल में सैर करने आई हैं लेकिन मौसम ने उनका साथ नहीं दिया लगातार बारिश रहने से वह पर्यटक स्थल पर नहीं घूम सकी। उन्होंने बारिश से बचने के लिए जैंबो व कलर चैंजिंग छाता को बेहद पसंद किया। मंगलौर से पहुंची प्रीति बहल ने भी बारिश के दौरान खुशबूदार छाता लगाकर नैनीताल नगर की सैर की। छाते से निकलती खुशबू उन्हें खूब पसंद आई। मालरोड, भोटिया मार्केट, पालिका मार्केट, तिब्बती मार्केट व अन्य बाजारों से लोग अप्रैल माह में भी जैकेट व छाताओं की खरीददारी कर रहें हैं।