फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ऑफिस लेकर कई घरों में भरा पानी

Tue, 21 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
शहर में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार को हुई बारिश से एसडीएम आफिस से लेकर कई मोहल्ले तालाब बन गए। कालाढूंगी रोड पर अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के कारण आसपास के घरों में जलभराव हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने मौके का मुआयना किया। अब बिल्डिंग मालिक को नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


नैनीताल रोड की तुलना में एसडीएम कार्यालय गहराई में है। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश का सड़क से पानी एसडीएम कार्यालय में भर गया। स्थिति यह थी कि केवल परिसर ही नहीं बल्कि एसडीएम आफिस के अंदर तक पानी भर गया।

नैनीताल रोड पर ही सरस मार्केट में भारी जलभराव हुआ। मार्केट के अंदर दुकानों में भी पानी घुस गया। जलभराव और नुकसान की सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। मुखानी क्षेत्र में भी जलभराव हुआ है और एक घर की दीवार भी टूट गई। गांधी नगर स्थित काजी हाउस में पानी भर गया। ऐसे में आवारा पशुओं को रखने और चारा आदि उपलब्ध कराने का संकट उत्पन्न हो गया है। मामले में समाजसेवी हेमंत गौनिया ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। इसके अलावा तल्ली हल्द्वानी के समाज कल्याण आस्थान, वित्त विकास निगम आफिस में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें