पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। कांग्रेसियों ने बढ़े हुए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वापस लेने की मांग की।
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बुधवार को एसडीएम कोर्ट पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने घरेलू उपयोग की वस्तुओं ओर थोक भाव में कमी के साथ बढ़े हुए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वापस लेने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, शहर अध्यक्ष हरीश मेहता, तबरेज खान, इकबाल सिद्दीकी, खजान पांडे, राहुल छिम्वाल, हर्षवर्धन पांडे, मोहन सनवाल, मोहन पाठक, केदार पलड़िया आदि थे।