फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम के पंप हुए ड्राई

Thu, 07 May 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम के पंप ड्राई होने से पेट्रोल का संकट और गहरा गया है। शहर के सभी पंपों पर पेट्रोल भराने के लिए सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी थी। तीनों कंपनियों के डिपो ड्राई होने के कारण पहाड़ों के लिए एक भी गाड़ी डीजल या पेट्रोल की नहीं गईं।
विज्ञापन


भारत पेट्रोलियम के पंपों पर नजीबाबाद डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही थी। नजीबाबाद डिपो ड्राई होने के कारण पेट्रोल का संकट गहरा गया है। भारत पेट्रोलियम की स्थिति बुधवार को इतनी खराब हो गई कि शहर के तीन पंपों पर 20 केएल डीजल और तीन पंपों पर 20 केएल पेट्रोल दिया गया। इंडियन ऑयल और एचपीसी के डिपो भी ड्राई हो चुके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि बीपीसी और आईओसी दोनों कंपनियां मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोल ले रही हैं। मथुरा रिफाइनरी पर लोड अधिक होने के कारण दोनों कंपनियों की लोडिंग समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे संकट बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि 156 केएल डीजल और 54 केएल पेट्रोल भारत पेट्रोलियम को मथुरा रिफाइनरी से मिला है। बुधवार देर रात गाड़ियां वहां से निकलेंगी। सिंह ने बताया कि एचपीसी की स्थिति तो पहले से ही खराब चल रही है। बीपीसी और आईओसी में डीजल का संकट नहीं है। सूत्रों के अनुसार गरमपानी में पिछले पांच दिनों से एक भी गाड़ी डीजल और पेट्रोल की नहीं गई है।
विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल)। यहां के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से ग्राहक दिन भर परेशान रहे। नगर स्थित भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक-एक पंप हैं। दोनों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत चल रही है। बुधवार दोपहर बाद बीपीसी का पंप ड्राई हो गया। पंप संचालकों ने पेट्रोल समाप्त का बोर्ड लगा दिया।

ड्रम या डिब्बे में पेट्रोल दिया तो निलंबित होंगे लाइसेंस
पेट्रोलियम मार्केटिंग गाइड लाइन प्रिंसिपल के तहत अगर कोई पंप स्वामी डिब्बे या ड्रम में पेट्रोल और डीजल देता मिला तो प्रथमदृष्ट्या अपराध मानते हुए पंप का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। डीएसओ तेजबल सिंह ने कहा कि सभी पंप स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि ड्रम या डिब्बे में पेट्रोल-डीजल नहीं दें। उन्होंने कहा कि एक टीम गठित की गई है और बृहस्पतिवार से टीम पंपों पर औचक छापेमारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें