फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में 100 पर्यटकों की स्क्रीनिंग, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नगर के दो स्थानों पर जांच

विज्ञापन
नैनीताल के लेकब्रिज टोल टैक्स पर सैलानियों की थर्मल स्केनिंग करते बीडी पांडे अस्पताल के फॉरमिस् - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में रविवार को नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर करीब 100 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में कोरोना लक्षण नहीं मिलने पर रैपिड टेस्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रविवार से दो टीमों ने स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया है। डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी में 60 और बारापत्थर एंट्री प्वाइंट पर नगर में प्रवेश करने वाले 40 पर्यटकों की जांच की गई। हालांकि पहले दिन किसी भी पर्यटक में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। इस कारण किसी भी पर्यटक का रैपिड टेस्ट नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्य नए साल तक लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें