फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्काउट और गाइड ने निकाली जन चेतना रैली

Wed, 10 Dec 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी में निकली स्कॉउट गाइड रैली में शामिल छात्राएं ।      अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्थान नैनीताल के संयोजन में तृतीय सोपान प्रशिक्षण और जांच शिविर शुरू हो गया है। मंगलवार को बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से स्काउट और गाइड ने बुलबुल रोवर रेंजर की जन चेतना रैली निकाली। एसएसपी मंजूनाथ टीसी और सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने रैली को रवाना किया। रैली के बाद शिविर स्थल पर पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कैंप क्राफ्ट आदि विषयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जिस प्रकार हम समाज सेवा और देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं उसी प्रकार स्काउट गाइड तथा उनसे जुड़े हुए सभी सदस्य संपूर्ण विश्व में अपने-अपने देश की सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। सीईओ ने नैनीताल के सभी स्काउट पदाधिकारी और शिक्षक शिक्षिकाओं से प्रत्येक विद्यालय में स्काउट दल का गठन कर सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया। शिविर में जिले के 400 स्काउट गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड केप्टन, रोवर रेंजर, कब-बूलबूल प्रतिभाग कर रहे है। इस मौके पर जिला संस्था के उपसंरक्षक बिंदेश गुप्ता, पियूष गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राम सिंह जीना, महेंद्र सैनी, चंद्र लाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें