भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। कैड़ा ने सीएम को काठगोदाम से हैड़ाखान मोटर मार्ग पर पूर्व में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या से अवगत कराया। कहा कि 150 से अधिक ग्रामसभाओं को जोड़ने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण, वाहन चालक और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि सीएम ने मार्ग तो ठीक करने के लिए सीएम घोषणा में शामिल करने के साथ जल्द मार्ग सही कराने का आश्वासन दिया है।