फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खाई में गिरी स्कॉर्पियो पेड़ों पर अटकी, पर्यटक बचे

Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में आम पड़ाव के समीप हुई दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कार्पियो। संवाद
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल-हल्द्वानी एनएच पर आमपड़ाव के पास एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोग से कार पेड़ों में अटक गई जिससे कार में सवार लोग बच गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ से नैनीताल जा रही स्कॉर्पियो (यूपी 14 डब्ल्यूडी 8888) रविवार सुबह करीब 10 बजे आमपड़ाव के पास अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। संयोग से वाहन पेड़ों के बीच अटककर रुक गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा, पुलिस कर्मी दीपक जोशी व धर्मेंद्र साहनी ने वाहन में सवार चार पर्यटकों को खाई से निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ों की वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई अन्यथा वाहन और गहरी खाई में जा सकता था और जानमाल का नुकसान हो सकता था। सकुशल बचे पर्यटकों ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें