तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फाटो पर्यटन जोन में एक स्कॉर्पियो घुस गई। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग की ओर से स्कॉर्पियों पर वन अपराध में मुकदमा किया है।
विज्ञापन
फाटो पर्यटन जोन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिप्सी में सवार पर्यटक एक वॉटर हॉल में बैठे बाघ का दीदार कर रहे। इसी दौरान एक काली रंग की स्कॉर्पियों पर्यटकों के पास से गुजरी। यह देखकर सभी पर्यटक हैरान नजर आये। वीडियो के वायरल होते ही तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन विभाग एक्शन में आया। वीडियो में दिख रही कार के नंबर को ट्रेस कर चालान काटा गया। इसके बाद कोतवाली रामनगर में कार और उसमें सवार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वन विभाग की ओर से स्कॉर्पियों पर वन अपराध में मुकदमा किया है।
वन विभाग वीडियो की जांच कर रहा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि एक स्कॉर्पियो कार कॉर्बेट पार्क के झिरना रेंज के झुलुमोड़ गेट से घुस गई। जब वन कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो स्कॉर्पियों में सवार लोग वहां से भाग गए। फिलहाल चालान किया है।