फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीषण गर्मी से व्यापार प्रभावित, बाजार में सन्नाटा

Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। भीषण गर्मी ने जनजीवन और व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है। लू के चलते दिन में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। व्यापारी ग्राहकों की कमी से जूझ रहे हैं जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के किराना कारोबारी और व्यापारी नेता अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बाजार सुनसान रहता है। शाम छह बजे के बाद मौसम में कुछ ठंडक होने के बाद ही ग्राहक निकल रहे हैं। यह स्थिति केवल किराना व्यापारियों तक सीमित नहीं है। अन्य व्यापारी भी इसी तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के चलते उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण अंचलों से खरीदारी के लिए ग्राहक नहीं आ रहे हैं। तापमान बढ़ने से कारोबारी ग्राहकों के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

सिद्धू गली, बोरिंग गली, हल्द्वानी सड़क और बरेली सड़क पर व्यापारियों की हालत और अधिक खराब है। तापमान में लगातार वृद्धि से व्यापारिक गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। गर्मी का यह दौर जारी रहने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें