फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकरा स्कूटी सवार की मौत

Sat, 13 Jan 2018 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
विज्ञापन
रामनगर में क्षतिग्रस्त कार। अमर उजाला - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
काशीपुर से रामनगर आ रही कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो युवक दूर छिटक गए, वहीं कार सवार तीन लोग भी घायल हो गए। पांचों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


कार यूके 06 एबी 6486 शुक्रवार शाम काशीपुर से रामनगर आ रही थी। इसमें खताड़ी निवासी मो. फारूख पुत्र मो. इब्राहिम, भवानीगंज निवासी मो. बुरहान पुत्र मो. इंद्रेश, सिसैया सितारगंज निवासी सैय्यद सर्फुद्दीन पुत्र मो. सैय्यद इब्राहिम सवार थे।

गायत्री मंदिर बसई के पास इस कार ने स्कूटी यूपी 21 एके 9440 में सवार पीरूमदारा निवासी मनोज नेगी पुत्र प्रताप नेगी, पौछुआ पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकित बिष्ट (24) पुत्र मनवर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीनों लोगों समेत स्कूटी में सवार दो लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी पांच घायलों को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक अंकित, घायल मनोज जीजा-साले हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

अंकित के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें