फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा जिले को लेकर जनसम्मेलन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रामगंगा जिले की मांग को लेकर 28 जनवरी को भिकियासैंण में प्रस्तावित जन सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामगंगा जिला अभियान के सदस्यों ने द्वाराहाट में जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की और पत्रक भी वितरित किए। सदस्यों ने कहा कि जिले की अत्यधिक दूरी का खामियाजा भिकियासैंण, सल्ट सहित उपमंडल क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने यहां हुई बैठक में कहा कि मांसी, चौखुटिया, रामपुर, पांडुवाखाल, तड़ागताल, खीड़ा, खनसर, इंडा, गैरखेत, जौरासी, सराईखेत, देघाट, स्याल्दे, मानिला, मरचूला, सल्ट आदि क्षेत्रों से अल्मोड़ा जिला मुख्यालय की दूरी काफी इधिक है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कई दशकों से लोग चौखुटिया, स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण, द्वाराहाट और ताड़ीखेत ब्लॉक के कुछ क्षेत्रों को लेकर केंद्र बिंदु में रामगंगा जिले की मांग उठा रहे हैं। तया किया गया कि 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से भिकियासैंण इंटर कॉलेज में जन सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तीनों विधायकों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। कहा कि रानीखेत कैंट क्षेत्र के अंतर्गत है। जिस कारण वहां जिला नहीं बन सकता, रानीखेत अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। लेकिन वोट के लिए कुछ नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

रानीखेत जिले को वह लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में पहुंचकर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। अभियान दल में राकेश नाथ, मोहन राम, बीडीसी सदस्य लीला बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, प्रधान हेमा नेगी, जन सरोकार मंच के मोहन चंद्र कांडपाल, प्रधान हेमा हर्बोला, लाल सिंह, हिम्मत सिंह, महेश फुलारा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें