फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 10 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जून को होने वाले कैंची मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कोश्या कुटौली के एसडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि मेले के दिन 15 जून को भवाली-अल्मोड़ा एनएच में सुबह से शाम तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पहाड़ को आने-जाने वाले भारी वाहन वाया रामगढ़-क्वारब होते हुए गुजरेंगे।
विज्ञापन


बैठक में पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर की व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। मेले के लिए भवाली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वन विभाग के खंडहर में और अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को पनीराम ढाबे के पास पार्क कराया जाएगा। मुख्य गेट में प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और दूसरी ओर से निकासी द्वार तैयार किए जाएंगे। प्रवेश और निकासी द्वार के पास ही जूते-चप्पल उतारने का स्टैंड बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 जून को रोडवेज दर्जन भर से अधिक अतिरिक्त बसों को कैंची के लिए लगाएगा। बैठक में एसडीएम सीएस मर्तोलिया, सीओ बचन सिंह राणा, कोतवाल हरीश चंद्र पांडा, एआरएम अमरनाथ, मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह आदि थे।

12 से बनेंगे प्रसाद के मालपुए
कैंची मेले के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में मालपुए वितरित किए जाते हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लिहाजा प्रत्येक श्रद्धालु तक प्रसाद पहुंचे, इसके लिए 12 जून से ही मंदिर में मालपुए बनाने का काम शुरू हो जाएगा, जो 15 जून तक जारी रहेगा। जो लोग मालपुए बनाएंगे वह धोती पहनकर चौबीस घंटे हनुमान चालीसा का पाठ भी जारी रखेंगे। 12 जून से ही मंदिर में अखंड रामायण का पाठ शुरू होगा। अखंड रामायण पाठ 14 को हवन के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन


दो लाख से अधिक कागज की थैलियां मंगाएंगे
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से कैंची मेले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद कागज की थैली में दिया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से दो लाख से अधिक कागज की थैलियां मंगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पालीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें