फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेता से भरे डंपर ने बिजली का पोल तोड़ा

Tue, 11 Nov 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जज फार्म में डंपर की टक्कर से टूटा पड़ा बिजली का पोल। स्रोत- स्थानीय युवक
विज्ञापन
हल्द्वानी। रिहायशी इलाके में रेता लेकर जा रहा डंपर बिजली के पोल से जा टकराया। इससे पोल टूट गया और बत्ती गुल होने के साथ ही यातायात अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद चालक डंपर लेकर निकल गया।
विज्ञापन


मुखानी क्रियाशाला रोड से जज फार्म को जाने वाले मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास सीमेंट के पोल से बिजली की लाइन गुजर रही है। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अनियंत्रित डंपर ने पोल को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी तेजी थी कि पोल और तार टूट गए। स्थानीय निवासी सुभाष पांडे ने बताया कि डंपर के पोल से टकराने के बाद तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो पोल गिरा हुआ था और बिजली चालू थी। इस पर टीपीनगर बिजलीघर में सूचना दी गई। इसके बाद बिजली बंद कर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीपीनगर सब स्टेशन से जुड़े जज फार्म फीडर की बिजली गुल होने से तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई। यूपीसीएल एसडीओ शुभा जोशी व जेई धीरज पंत मौके पर मौजूद रहे। दोपहर ढाई बजे के आसपास पोल बदलकर बिजली सप्लाई बहाल की गई। एसडीओ यूपीसीएल शुभा जोशी ने बताया कि ट्रक स्वामी का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। विभाग को करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें