फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरेाना संक्रमण की वजह से पिछले 11 महीने से बंद स्कूलों में सोमवार से कक्षा छह से ऊपर की कक्षाएं शुरू हो गईं। सोमवार को स्कूल खुलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। उनके चेहरे पर खुशी की चमक थी। सरकारी स्कूल तो शत प्रतिशत खुले लेकिन कई पब्लिक स्कूलों में कक्षा छह से नौवीं और 11 वीं की कक्षाएं शुरू नहीं हुईं।
विज्ञापन

छात्रों को अभिभावकों की अनुमति पत्र लाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश करने दिया गया। सभी बच्चों को मास्क पहनकर आने पर ही प्रवेश दिया गया। कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लंबे अरसे बाद पहुंची छात्राओं में काफी उत्साह था। राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बागजाला में 87 बच्चों में से 81 बच्चे उपस्थित हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में भी बच्चे पहुंचे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालय में उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक दर्ज की गई। निजी विद्यालयों में उपस्थिति कम रही है। किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन

गिनती के खुले पब्लिक स्कूल, दस फीसदी उपस्थिति
हल्द्वानी। बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वींस पब्लिक स्कूल, श्री गुरु तेगबहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल आदि विद्यालयों में छह से नौवीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू हुई। इनमें उपस्थिति दस फीसदी रही। स्कूल बसें न चलने के कारण अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यहां भी दिखा उत्साह
नैनीताल/रामनगर। नैनीताल के शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी में सिर्फ 42 बच्चे, जीजीआईसी में 140 छात्राएं, सीआरएसटी इंटर कॉलेज में 63, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में 80 छात्राएं पहुंचीं। कुंदन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में सिर्फ 13 छात्राएं, जबकि भारतीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ (निशांत) में 100 छात्र और भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में 399 छात्र पहुंचे।
इधर, रामनगर में ब्लॉक शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला ने बताया कि कोविड नियमों के तहत स्कूलों को खोला गया है। एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्िविजय सिंह चौहान और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य केडी माथुर और एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि शासनादेश के तहत स्कूल खोले गए। जीजीआईसी भवाली और गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के अनुमति पत्र देखकर ही बच्चों को प्रवेश दिया। जीबी पंत इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने बताया कि कोविड नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें