संनृत्यम स्कूल ऑफ आर्ट का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। हिंदुस्तानी गायकी कथक, तबला, हारमोनियम, पेंटिंग, एक्टिंग सिखाने के लिए संनृत्यम स्कूल ऑफ आर्ट का शनिवार को शुभारंभ किया गया। भोर संस्था द्वारा संचालित स्कूल का साहित्य अकादमी पुरस्कृत कुमाउंनी साहित्यकार मथुरा दत्त मठपाल, नगर पालिका चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
उद्घाटन सत्र में भोर संस्था के कलाकारों द्वारा सूफी गायन पर आधारित दम उड़ती है दुआ... गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नैनीताल से पहुंची स्कूल की फैकल्टी सदस्य हेमा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। अल्मोड़ा से पहुंचे वरिष्ठ रंगकर्मी, गायक प्रभात शाह गंगोला ने भी शास्त्रीय संगीत के सुरों के माध्यम से प्रस्तुति दी। भोर संस्था के निदेशक संजय रिखाड़ी, गोपाल रिखाड़ी, राम पाल किशोर, नवेंदु मठपाल, गणेश पंत, विक्की शर्मा, निकिता ध्यानी आदि मौजूद रहे।