रामनगर। दत्तात्रेय मंदिर कंचनपुर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को व्यास आचार्य भुवन चंद्र तिवारी ने मां भगवती की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से मां भगवती ने महिषासुर और रक्तबीज का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया।
कहा कि मां भगवती की उपासना से ही कलियुग में मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यजमान दुर्गादत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, हरी शंकर, कमल तिवारी, हरीकृष्ण, नवीन जोशी, महंत जगत गिरी आदि थे। वही भरतपुरी मंदिर मेें भी धार्मिक अनुष्ठान हुए।