फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल का नाम अब शहीद देव बहादुर प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते प्रदेश के पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
लद्दाख में शहीद हुए गोरीकलां निवासी शहीद देव बहादुर के पीपल पानी के दिन प्राथमिक स्कूल का नाम उनके नाम पर प्राथमिक स्कूल को शहीद देव बहादुर राजकीय प्राथामिक विद्यालय का बोर्ड लगा दिया गया। इससे पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री समेत तमाम राजनीतिक और स्थानीय लोग शहीद के पीपल पानी में पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद के पीपलपानी कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ग्राम गोरी कलां पहुंचे और शहीद के पिता शेर बहादुर, भाई किशन बहादुर, चाचा दुर्ग बहादुर के अलावा मां और बहन को भी ढांढस बंधाया। पांडे ने बताया कि शहीद के गांव के प्राथमिक स्कूल को शहीद के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। शहीद के नाम पर स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्थानीय जिला प्रशासन को भूमि तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं।
इससे पहले शहीद के परिजनों ने सुबह शुद्धि हवन किया। गांव के पंडित ललित जोशी ने सभी धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण करवाये बाद में ब्रहमभोज का आयोजन किया गया। पीपल पानी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से शहीद के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता को कम बताते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

दिन भर शहीद के घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, बलराज पासी, किच्छा नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कुमार कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, विनोद कोरंगा, डा. गणेश उपाध्याय,जियाउररहमान, संदीप तिवारी,कमलेश कुमार दूबे आदि थे।

गौरीकला स्कूल में लगाया गया शहीद देव बहादुर के नाम का बोर्ड- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें