फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में दो साल के मासूम को स्कूल बस ने कुचला

विज्ञापन
रामनगर मासूम का विमल का फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जस्सागांजा में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल के मासूम की जान चली गई। वह अपनी मां के साथ नल पर पानी भरने आया था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें शांत नहीं कर पाई तो एसडीएम को घटनास्थल पर आना पड़ा। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बहादरपुर मुरादाबाद के रहने वाले हरद्वारी पुत्र रमेश कई सालों से रामनगर में रहकर बागों की चौकीदारी करता है। इस समय वह जस्सागांजा में कैलाश चंद्र के बाग में परिवार सहित रह रहा है। सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास हरद्वारी की पत्नी चांदनी अपने दो साल के बेटे विमल को लेकर पानी भरने सड़क किनारे लगे नल पर गई थी। विमल पास में ही खेल रहा था।
अचानक सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल की बस वहां से गुजरी और विमल को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे बस चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस वाले ग्रामीणों को नहीं मना सके। इसके बाद एसडीएम हर गिरी ने वहां पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस चालक सुरेंद्र सिंह निवासी बसई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने मासूम के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। ग्रामीणों के शांत होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था विमल
रामनगर। हरद्वारी ने बताया कि उसके चार बच्चे है। सबसे बड़ी बेटी राधा, उसके बाद अमित, पायल और सबसे छोटा विमल था। विमल छोटा होने के चलते सबका लाडला था। वह आगनबाड़ी केंद्र में जाता था। बेटे की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 11 आरएनआर 01 से 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें